तेजस्वी यादव ने महान समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद,शरद यादव, एवं रामविलास पासवान की आदम कद प्रतिमा लगाने व उनकी पुन्य तिथि एवं जयंती राजकीय समारोह के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अनुरोध पत्र लिखा 

0 41

पटना! बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक अनुरोध पत्र लिखा है! नेता विरोधी दल ने अपने अनुरोध पत्र में उल्लेख किया है कि महान विभूति प्रखर समाजवादी दिवंगत नेता रहें शरद यादव, रघुवंश प्रसाद, एवं रामविलास पासवान को राज्य में आदम कद प्रतिमा लगाने और उनकी जयंती, एवं पुन्य तिथि को राजकीय समारोह पूर्वक मनाये जाने के लिए अनुरोध किया है! उन्होंने आगे कहा कि इन राज्य नेताओं ने अपनी समाजिक सरोकारों और सक्रिय राजनीतिक जीवन के माध्यम से बिहार की उल्लेखनीय सेवा की है! ये देश के ऐसे सपुत रहे हैं जिनके व्यक्तित्व और कृतित्व से हम बिहारवासी सदा ऋणी रहेंगे! उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा है कि रघुवंश बाबू की कुछ मांग अधुरी रह गई है उनकी मांगों को पुरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी! नेता विरोधी दल ने आगे लिखा है कि बिहार से लोक सभा और राज्य सभा के दोनों सदनों में लंबे समय तक सक्रिय रहे शरद यादव एक महान कद्दावर समाजवादी नेता थें जिन्होंने जीवन भर समाजिक न्याय के राजनीतिक के माध्यम से विशेषकर बंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान में अभुतपूर्व योगदान देकर आम आदमी के जीवन स्तर को सुधारा ! उन्होंने आगे उल्लेख किया है कि ठीक उसी तरह रामविलास पासवान जी ने समतावादी विकास और समाजवाद के पक्षधर थे उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन दबे, कुचले और उपेक्षित वर्गो के समाजिक उत्थान संघर्ष, सुरक्षा एवं विकास के लिए समर्पित किया था ! इस दौरान उन्होंने इन तीनों दिवंगत नेताओं को राज्य में आदम कद प्रतिमा लगाने के लिए बिहार सरकार से अनुरोध किया है!

 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment