करंजिया में संत रविदास रथ यात्रा का भव्य स्वागत

0 50

 

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

करंजिया -भारतीय जनता पार्टी मंड़ल करंजिया में संत शिरोमणि रविदास जी के महान विचारों, समरसता और सामाजिक एकता का संदेश लेकर निकली संत रविदास रथ यात्रा का भाजपा मंडल करंजिया में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमान लक्ष्मी द्वारकेश जी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार मोगरे जी, जनपद अध्यक्ष श्री राजू सिंह जी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

संत रविदास जी के आदर्श हमें समरस समाज, समानता और भाईचारे की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

आइए, उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment