एसडीएम रामबाबू देवांगन ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप का किया निरीक्षण

0 60

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

 

 

डिंडौरी- डिंडौरी एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन ने 21 अगस्त को ग्राम धुर्रा माल में आयोजित ’’फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण’’ किया। उन्होंने कैंप में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों से चर्चा की और समय पर पंजीयन कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पटवारी को फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

एसडीएम श्री देवांगन ने ग्राम की उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उन्होंने राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उचित मूल्य दुकान समय पर खुलती है और पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से राशन मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान गेहूं की कुछ बोरियों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्हें अलग रखने के निर्देश सेल्समैन को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री देवांगन ने ग्राम के खेल मैदान में स्थित ट्रांसफार्मर को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के संबंध में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment