भारी बारिश के चलते सीधी जिले में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक अवकाश घोषित

सीधी। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सीधी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 19 अगस्त 2026 को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय जिले में अत्यधिक वर्षा को देखते हुए लिया गया है। यह आदेश MPBSE, CBSE, ICSE एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर भी लागू होगा।
वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत संचालित होंगी। सभी शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालयीन समय में अपने विद्यालय अथवा कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
आदेश में विद्यालय प्रबंधन को आवश्यकता एवं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन अथवा वर्चुअल कक्षाएं संचालित करने की अनुमति भी दी गई है।
जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
प्राइड इंडिया न्यूज़ | सीधी, मध्य प्रदेश