खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 12

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक ➖आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

बुधवार, 19 अगस्त 2026

🔴👉चुभते सवाल➖ टैक्स देकर मिडिल क्लास को क्या मिलता है? भारतीय जनता पार्टी से अलग होते ही शहजाद पूनावाला ने सरकार से किया चुभता सवाल।

🔴👉छुट्टी➖सीधी जिले में बारिश एवं खराब मौसम के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए अवकाश हुआ घोषित।

🔴👉मौसम➖मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 3 दिन जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौरा।

🔴👉फेरबदल➖ इस महीने केंद्र सरकार में हो सकता है बड़ा फेरबदल, दो दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदले जाने के संकेत मिल रहे हैं।

🔵👉तंज➖राहुल गांधी का सरकार पर तंज, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में लाठी चार्ज पर बोले- बच्चों से झूठ मत बोलिए।

🔵👉प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनी➖सोनिया गांधी प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनी, अपनी किताब में बताएंगी, इसमें अपनों को खोने, राजनीति में आने के किस्से, 10 नवंबर को पब्लिश होगी किताब।

🔵👉गिरफ्तार➖दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, DJB टेंडर घोटाले में ACB का एक्शन।

🔵👉बम विस्फोट➖अफगानिस्तान में हाथ में ग्रेनेड लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, भीषण बम विस्फोट में बच्चों समेत 52 से ज्यादा लोग घायल।

🔵👉कैसे बने छात्र नेता➖जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रिजिजू बोले- गोली कहां चली,जेन-जी हमारे बच्चे, उनसे बातचीत जरूरी; अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बन गए।

🔵👉अच्छी खबर➖होर्मुज खुल गया, स्टेट ऑऑफ होर्मुज को घोषित किया नया अमेरिकी क्षेत्र, हटाई गईं माइन्स, ट्रंप ने दी गुडन्यूज, अब दौड़ेंगे तेल टैंकर?

🔵👉 निशाने पर➖ईरान के निशाने पर UAE? दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलें, एक क्षेत्रीय जल में गिरी; रक्षा मंत्रालय ने खोला राज।

🔵👉पेपर लीक➖पेपर लीक पर SC सख्त, दोषियों के साथ उनके परिवार की संपत्ति होगी जब्त; केंद्र-राज्यों को भेजा नोटिस।

🔵👉 आदर्श➖ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था को बताया अमेरिकी चुनावों के लिए आदर्श, कानून पारित करने पर जोर।

खेल समाचार

⛔👉🏏टेस्ट क्रिकेट➖टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 कदम दूर,श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 288 रन और बनाने हैं, डी सिल्वा-दिनूषा अभी भी क्रीज पर नाबाद, आज आखिरी दिन।

⛔👉🏑विश्व कप हॉकी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा मुकाबला।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment