नवांकुर सखी” हरियाली कलश यात्रा का ग्राम केवलारी में आयोजन।

0 27

 

स्वैच्छिकता के साथ नारी शक्ति को प्रकृति संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अनूठा प्रयोग….. नवांकुर सखी

 

नारी शक्ति को पौधारोपण हेतु पौधों का वितरण

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

बजाग-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर सखी कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम केवलारी में म प्र जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे जी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति केवलारी द्वारा नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया। जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित, देवपूजन कर जनप्रतिनिधियों के द्वारा संपन्न हुआ तथा अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात ब्लाक समन्वयक अंजू दुबे ने नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम कि विस्तृत जानकारी दी इसी क्रम में हरियाली यात्रा पौध कलश यात्रा का प्रारंभ ग्राम पंचायत भवन से होकर ग्राम से होते हुए पुनः ग्राम पंचायत भवन में समापन किया गया। रैली समापन के बाद नवांकुर सखियों को 11-11 पौधे दिए गए साथ ही कार्यक्रम सहभागी उपस्थित सभी साथियों को को 11-11 फलदार पौधे देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन कि घोषणा एवं धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर सरपंच – धरमवती मरावी,पूर्व सरपंच श्रीमती विनीता पेन्द्रो, सचिव – पूरन सिंह मार्को, शिक्षक – संतोष यादव,आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सखियां एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। विकासखण्ड बजाग जिला डिंडोरी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment