नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन, पौधारोपण व संरक्षण का लिया संकल्प

0 15

रिपोर्टर—सोहन श्याम

बजाग, डिंडोरी। विकासखंड बजाग में विकासखंड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे के मार्गदर्शन में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर क्रमांक-02 के अंतर्गत नवांकुर संस्था वसुंधरा ग्राम विकास समिति भानपुर द्वारा चयनित आदर्श ग्राम पथरिया में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत परिसर में पूजा-अर्चन के साथ किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा पूजन के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। विकासखंड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे ने नवांकुर सखी हरियाली यात्रा की रूपरेखा की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांव को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी आवश्यक है। इसमें माता-बहनों और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

इसके बाद नवांकुर संस्था की ओर से नवांकुर सखियों को फलदार पौधे वितरित किए गए तथा पौधों की देखभाल और संरक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत ग्राम के देवस्थान से हरियाली यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः देवस्थान पहुंची, जहां पौधारोपण किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक बजाग श्रीमती अंजू दुबे, नवांकुर संस्था से गुरूदास कुलदीप, मेंटर्स सुरेंद्र धर बड़गैंया, पूजा तिवारी, मनीराम मार्को (मेट), ग्राम के वरिष्ठ नागरिक लोटन सिंह धुर्वे, अमर सिंह पन्द्राम, ध्यान सिंह पन्द्राम, कवल सिंह पन्द्राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं नवांकुर सखी महिलाएं उपस्थित रहीं।

स्थान—बजाग, जिला डिंडोरी (मध्यप्रदेश)

रिपोर्टर—सोहन श्याम

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment