स्वतंत्रता दिवस की पुर्व संध्या पर सामूहिक अनशन -सत्याग्रह जारी , भाकपा माले

घोसी ( जहानाबाद) अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा की ओर से से राज्य स्तरीय क्रार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय घोसी पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामूहिक अनशन -सत्याग्रह का आयोजन किया गया! इस दौरान कामरेड बुद्धदेव यादव ने बताया कि 13-14 अगस्त 2026को गरीबों , मजदूरों और भुमिहीन परिवारो के अधिकारों को लेकर सामूहिक अनशन – सत्याग्रह ज़ारी है। इस अवसर पर अनशन सत्याग्रह मे का0 बुद्धदेव यादव,प्रकाश विन्द, बुन्देल दास, सत्यनारायण यादव, अमरेन्द्र। पासवान पाॅच साथी बैठे।अनशन सत्याग्रही साथी को का0अरुण विन्द ने माला पहनाकर अनशन सत्याग्रह की शुरुआत की गई ! इस सत्याग्रह की प्रमुख मांगे ————– 1-बुलडोजर राज के खिलाफ गरीबों -मजदूरो का राज्य व्यापी आंदोलन तेज किया जाए। 2 – जो गरीब जहां बसे हैं उन्हें PP Act 1947के तहत पर्चा दिया जाए। 3- सभी भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन दी जाय। 4- राशन सुची से ग़रीबों के नाम काटना बन्द हो और सभी पात्र परिवारों को राशन मिले। 5-जी राम जी कानून के तहत काम और काम का उचित दाम सुनिश्चित किया जाए। 6- गांव के मजदूर -किसानो से टैक्स वसुलना बन्द किया जाए। हक और सम्मान की लड़ाई जारी रहेगीइस कार्यक्रम में आमरन अनशन के सहयोग में उपस्थित रहे भाकपा माले के नेता संजय कुमार चन्द्र वंशी ,इन्द्रेश पासवान,बाढ़न पासवान,मदन यादव, सहित दर्जनों नेता शामिल थे !
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार