खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 80

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक ➖आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ ➖राकेश शर्मा के साथ

दिन शुक्रवार 10 जुलाई 2026

⛔👉अतिक्रमण पर अंकुश नहीं लगा पा रहा सीधी प्रशासन, बड़ी दुर्घटनाओं के आमंत्रण का अंदेशा।

⛔👉कांग्रेस का सीधी में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल पर तीखा निशाना, सवालों के जवाब से कतराते नजर आए प्रभारी मंत्री।

🎯👉मध्य प्रदेश में 40 रुटों पर अब दौड़ेंगी सरकारी बसें, मोबाइल एप से पता चलेगी पल-पल की लोकेशन।

🔵👉गोले की गूंज ➖’ऑपरेशन सिंदूर में गोले तो पाकिस्तान में गिरे लेकिन इसकी गूंज दुनिया भर में सुनाई दी’, मेलबर्न में भारतीयों से बोले PM मोदी।

🔵👉भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया, परमाणु ऊर्जा और हथियारों के लिए जरूरी, मोदी ऑस्ट्रेलियन पीएम से बोले-हम आपसे सीख रहे।

🔵👉केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक, एमपी में एक्सप्रेस-वे पर गुजरते काफिले के सामने आए 3 युवक; 120 की रफ्तार में थीं गाड़ियां।

🔵👉 एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात से भड़के संजय राउत, बोले- यह गद्दारों को सम्मान देने जैसा है।

🔵👉पश्चिम बंगाल में TMC को फिर लगा बड़ा झटका: सुखेंदु-सुष्मिता समेत तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा से दिया था इस्तीफा।

🔵👉डायबिटीज पेशेंट को हफ्ते में एकबार लेना होगा इंसुलिन इंजेक्शन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च, 40% तक सस्ती होगी डोज।

खेल समाचार

🔴👉⚽फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले हाफ में गोल नहीं हुआ, लेकिन दूसरे हाफ में किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेल के गोल की बदौलत फ्रांस ने शानदार जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला बेल्जियम और स्पेन के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

🔴👉🏏हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों और दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में नौ विकेट से हराया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत को श्रेयस की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

🎯👉ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, कहा- होर्मुज में हमला किया तो कई देशों को आर्थिक नुकसान होगा; US ने 170 ठिकाने उड़ाए।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment