सीधी में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग तेज, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

0 261

सीधी। जिले में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं का आंदोलन लगातार जारी है। पिछले पांच वर्षों से विद्यार्थी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में 29 मई, शुक्रवार को शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर सीधी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

छात्र प्रतिनिधि इन्द्रलाल ने जिले के सभी छात्र-छात्राओं से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन सौंपने से पूर्व विद्यार्थी कॉफी हाउस, सीधी के पास एकत्रित होंगे, जहां से संगठित रूप से कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांग रखेंगे।

छात्रों का कहना है कि सीधी जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना होने से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा उन्हें अन्य जिलों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को उम्मीद है कि उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment