डीएम ने लोहारों वाले चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण किया, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहाँपुर।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी व सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी के साथ लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
डीएम ने कार्यदायी संस्था को तेजी व गुणवत्ता से काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही या ढिलाई बरतने पर कठोर कार्रवाई होगी। निर्माण सामग्री गुणवत्तायुक्त हो और कार्य जल्द पूरा कर आमजन को आवागमन में राहत दी जाए।