अभियान मुस्कान’ में बड़ी सफलता: जमोड़ी पुलिस ने लापता नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद
माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर गई थी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित मिली

सीधी | 27 अप्रैल 2026 | प्राइड इंडिया न्यूज़
जिला पुलिस सीधी द्वारा चलाए जा रहे ‘अभियान मुस्कान’ के तहत थाना जमोड़ी पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए एक लापता नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिलाया है।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अप्रैल 2026 को थाना जमोड़ी क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि बालिका अपनी माता की डांट से नाराज होकर बिना बताए अपने एक दूर के रिश्तेदार के घर चली गई थी।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से बालिका की लोकेशन का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद किया। बरामदगी के बाद बालिका की काउंसलिंग कर उसे समझाइश दी गई।
सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के पश्चात बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
👮 सराहनीय भूमिका
उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी (थाना प्रभारी, जमोड़ी)
उप निरीक्षक वर्षा यादव
आरक्षक ललित मिश्रा
आरक्षक मानेंद्र शुक्ला