तहसील कार्यालय में घुसकर हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा—आरोपी पर मामला दर्ज

0 160


सीधी | 25 अप्रैल 2026
जिले के मड़वास तहसील कार्यालय में 24 अप्रैल को एक गंभीर मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी उमेश गुप्ता (पिता कृष्णचंद्र गुप्ता), निवासी पनिहा, तहसील मड़वास, तहसीलदार राजेश पारस के कक्ष में पहुंचकर अभद्र व्यवहार करने लगा।
बताया गया कि आरोपी ने तहसीलदार के साथ गाली-गलौच करते हुए झूमा-झपटी की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उसने सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। घटना के दौरान शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी फाड़ दिया गया।
मामले में थाना मड़वास पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराएं 296(b), 115(2), 132, 121(1), 324(4), 351(3) सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधित 2015) की धाराएं 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)(va) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment