आरबीटी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सतोहरी का शत-प्रतिशत परिणाम, ओम तिवारी 93% के साथ टॉपर

0 317

सीधी (मध्यप्रदेश)

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में ग्रामीण अंचल के प्रतिष्ठित विद्यालय आरबीटी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, सतोहरी ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।

कक्षा 12वीं में छात्र ओम तिवारी ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमित विश्वकर्मा ने 90% अंक के साथ दूसरा और आकाश मिश्रा ने 88% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं में अंशुल तिवारी ने 92% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कंचन तिवारी रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर शरद द्विवेदी और अभिप्राय तिवारी ने स्थान हासिल किया।

विद्यालय की इस उल्लेखनीय सफलता पर संचालक संजीव तिवारी सहित शिक्षकगण—राजीव तिवारी, प्रदीप मिश्रा, शहनाज बेगम, विपिन मिश्रा, रोहित तिवारी, भानु त्रिपाठी, डीडी प्रजापति, भूपेंद्र यादव, प्रिंस द्विवेदी, उषा मिश्रा, पूनम द्विवेदी, निधि सिंह, सरस्वती सिंह एवं अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment