बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा गुस्सा, 3 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

0 282

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सीधी जिले के ग्राम पंचायत खड्डी खुर्द में बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी एवं सोशल मीडिया पर सक्रिय फेसबूक इनफ्लुएंसर लीला साहू ने बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर सड़े-गले तार और खराब केबिल नहीं बदले गए तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आंख-कान बंद किए बैठे हैं।

ग्राम पंचायत के देवरक्ष टोला, छुइहाई टोला और बगइहा टोला समेत कई क्षेत्रों में बिजली की स्थिति बेहद खराब है। कहीं जर्जर केबिल लोगों के लिए खतरा बनी हुई है, तो कहीं खंभे और तार की व्यवस्था ही नहीं है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर तो स्थिति इतनी खराब है कि कनेक्शन होने के बावजूद तार और खंभा करीब एक किलोमीटर दूर है, जिससे आपूर्ति प्रभावित रहती है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि खराब केबिल के कारण कई बार आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिसकी सूचना विभाग को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है और उन्होंने साफ कर दिया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में बिजली कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment