सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक लूट का प्रयास, बदमाशों ने चलाई गोली लाखों की लूट से मचा हड़कंप
बंदूक के दम पर बैंक में घुसे लुटेरे, फायरिंग के बाद फरार – पुलिस ने घेराबंदी तेज की

📍 खबर (Pride इंडिया न्यूज़):
सिंगरौली जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने बंदूक के दम पर एक बैंक में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, बदमाश अचानक बैंक परिसर में दाखिल हुए और कर्मचारियों व ग्राहकों को हथियार दिखाकर डराने लगे।

घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि लुटेरे बैंक से लाखों रुपये लेकर फरार हो गए हैं। हालांकि, लूट की सटीक रकम का आंकलन अभी किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।