पंचम सेमेस्टर में शताक्षी ने 8.17 एसजीपीए (सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट एवरेज) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त

0 167

 

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज का बी.एस-सी. जीव विज्ञान (बायोलॉजी) पंचम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पाण्डेय ने बताया कि

पंचम सेमेस्टर में शताक्षी ने 8.17 एसजीपीए (सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट एवरेज) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया और अनिकेत पाण्डेय व दिव्या गुप्ता ने क्रमशः 7.83 व 7.30 एसजीपीए के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

तृतीय सेमेस्टर में नैन्सी भटनागर ने 7.57 एसजीपीए (सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट एवरेज) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि सुजाता चौहान व नैन्सी देवी ने क्रमशः 7.48 व 7.30 एसजीपीए के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता परमपूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आज़ाद एवं उपप्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुराग अग्रवाल सहित सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई और आशीर्वाद दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment