यूपी के वित्त मंत्री ने शाहजहांपुर में 111.88 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य किया शिलान्यास।

0 179

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्ती एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ विकासखंड ददरौल के ग्राम शाहबाजनगर में त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत 111.88 लाख रुपए की स्वीकृत लागत बनाने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

 

मंत्री ने बताया कि शाहबाजनगर, सुभाष नगर अजीजगंज, सामदगंज गोटिया एवं भावल खेड़ा में कुल पांच सामुदायिक भवन स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से लोगों की सामुदायिक भवन की मांग थी।

इस क्षेत्र की बहुत सामुदायिक भवन (उत्सव भवन) की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे उत्सव एवं कार्यक्रमों को इन सामुदायिक भवनों में आसानी से संपन्न हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों की मांग पर यह सामुदायिक भवन स्वीकृत किया गया है। विभिन्न प्रकार के उत्सव कार्यक्रमों आयोजन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह यादव एवं ग्राम प्रधान सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment