जन्मभूमि में डॉ. मुन्नालाल देवदास का सम्मान, उत्कृष्ट मंच संचालन से जीता दिल

त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय मानस गान महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, आंचलिक व ख्यातिलब्ध मंडलियों ने दी शानदार प्रस्तुति

0 2,278

 

 

छत्तीसगढ़ के कोपरा नगर में पैरी नदी तट पर आयोजित प्रथम त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय मानस गान महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रदेश की ख्यातिलब्ध मानस मंडलियों के साथ-साथ आंचलिक मंडलियों ने भी अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से समा बांध दिया, जिससे महोत्सव यादगार बन गया।

पहली बार आयोजित इस महोत्सव में पैरी नगर की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सभी ने सराहना की। समापन दिवस पर मानस मंच के संयोजक एवं संचालक, राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत कवि, शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. मुन्नालाल देवदास को उनके उत्कृष्ट मंच संचालन और संयोजन के लिए सम्मानित किया गया।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष रुपनारायण साहू, उपाध्यक्ष तारणी कृष्णा सेन, पार्षद शशिकला पुरेंद्र साहू, महिला मोर्चा नेत्री भारती साहू तथा पूर्व सरपंच डॉ. डाली अजय साहू ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

डॉ. देवदास गरियाबंद जिला मानस संघ के संस्थापक तथा श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रांतीय उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने रामचरित मानस से संबंधित अनेक पुस्तकें एवं गीत प्रकाशित किए हैं और मानस जगत में उनकी विशिष्ट पहचान है।

सम्मान के पश्चात डॉ. देवदास ने कहा कि अपनी जन्मभूमि में सम्मान पाना संसार का सबसे बड़ा सम्मान है और इसके लिए वे समस्त नगरवासियों के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं।

महोत्सव में खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महामंत्री आशीष शर्मा, सुरेन्द्र सोनटेके, मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव, रिकेश साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, ठाकुर ओंकार सिंह, शैलेन्द्र साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू एवं पत्रकार गोरेलाल सिन्हा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में जय अखरा देव युवा संगठन शक्ति पैरीनगर, नगर पंचायत के पार्षदगण, नगर पुरोहित उपकार शुक्ला, प्रभात भजन मंडली, विभिन्न मानस मंडलियों, कृषि विकास समिति एवं समस्त नगरवासियों की सराहनीय भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment