सिहावल में योजनाओं की जमीनी हकीकत: गोशाला और ‘एक बगिया मां के नाम’ का औचक निरीक्षण

0 230

 

“सीईओ जिला पंचायत के सख्त निर्देश: देखरेख, गुणवत्ता और सतत क्रियान्वयन पर जोर”

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सिहावल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरा एवं समरदह का औचक निरीक्षण कर विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने “एक बगिया मां के नाम” योजना के तहत विकसित किए जा रहे बगीचों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को पौधों की नियमित देखरेख, सिंचाई, सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी दीर्घकालिक सुरक्षा और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

 

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने बताया कि यह योजना स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत महिलाओं की निजी भूमि पर फलदार पौधों के बगीचे विकसित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें स्थायी आय का स्रोत मिल सके। साथ ही शासन द्वारा अनुदान, उन्नत पौधे, खाद, फेंसिंग और जल संरचना जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी आजीविका को मजबूत कर सकें।

 

इसके पश्चात समरदह स्थित गोशाला का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पशुओं के रख-रखाव, स्वच्छता और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोशाला में साफ-सफाई, पर्याप्त चारा-पानी और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ रश्मि पाण्डेय, एपीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और लाभार्थी भी उपस्थित रहे।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment