शहपुरा में प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना वर्क ऑर्डर चल रही शराब दुकान बंद करवाया।

0 168

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

शहपुरा (डिंडोरी)। जिले के शहपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को एसडीएम शहपुरा द्वारा उमरिया रोड स्थित शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

 

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित शराब दुकान बिना वैध वर्क ऑर्डर के संचालित की जा रही थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद (सील) करने के निर्देश दिए। मौके पर ही पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

 

इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और अन्य शराब कारोबारियों में भी भय का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इस प्रकार की अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन अब जाकर ठोस कदम उठाया गया है।

 

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र की सभी शराब दुकानों की जांच कर उनके दस्तावेजों की वैधता सुनिश्चित की जाए।

 

प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिला है कि अब कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment