आपदा प्रबंधन पर 5 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

0 246

सीधी, 27 मार्च 2026।

जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री संजय गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह आयोजन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अपर कलेक्टर बी.पी. पांडेय एवं एसडीएम राकेश शुक्ला के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी एल.बी. कोल के निर्देशन में किया गया। प्रशिक्षण प्लाटून कमांडर मयंक तिवारी द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान भूकंप, बाढ़, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, आगजनी, लू एवं सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आपदा के दौरान और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला गया तथा उपकरणों का डेमोंस्ट्रेशन कर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. के.एस. नेताम, प्रो. आई.पी. प्रजापति, एनसीसी प्रभारी प्रो. उमाकांत, डॉ. दिलीप सोनी, डॉ. गंगा देवी वैरागी सहित होमगार्ड, एसडीईआरएफ, कलेक्ट्रेट एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में एनसीसी, एनएसएस, एनजीओ, एसडीईआरएफ, जिला होमगार्ड एवं महाविद्यालय के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री के साथ भोजन एवं स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

समापन अवसर पर गीतांजलि जन कल्याण समिति के रविशंकर मिश्र ने नशा के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एल.बी. कोल एवं एसआई मयंक तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

समाचार क्रमांक: 155-535 | फोटो क्रमांक: 278-280

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment