पड़रियाखुर्द अष्टमी पर अजय पंडा के निवास स्थित देवी मड़िया में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

0 207

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

शहपुरा (डिंडौरी)। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द में स्थित अजय पांडा के निज निवास परिसर में बनी देवी मड़िया में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।

 

अष्टमी के दिन मां दुर्गा के विशेष पूजन, हवन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और “जय माता दी” के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।

 

आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया गया। प्रसाद वितरण और कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष अष्टमी के अवसर पर यहां इसी प्रकार भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment