जल संवर्धन योजना पर कांग्रेस का हमला: “फोटो सेशन तक सीमित, धरातल पर शून्य” – ज्ञान सिंह

0 10,262


🚨 PRIDE INDIA NEWS/ BREAKING NEWS 🚨

सीधी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार की जल संवर्धन योजना पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पूरी तरह दिखावटी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना सिर्फ फोटो सेशन और प्रचार तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर इसका कोई ठोस असर दिखाई नहीं दे रहा।

ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा के विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि केवल कैमरों के सामने फावड़ा-कुदाल चलाते नजर आते हैं, लेकिन हकीकत में जल संरक्षण के नाम पर कोई सार्थक कार्य नहीं हो रहा। उन्होंने मांग की कि बीते वर्ष जल संवर्धन योजना के तहत किए गए कार्यों की निष्पक्ष समीक्षा रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

💬 “एक भी उदाहरण नहीं जहां हुआ हो वास्तविक काम”

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि सीधी जिले में एक भी ऐसा उदाहरण सामने नहीं है, जहां तालाब, नदी, स्टॉप डैम या जलाशय का वास्तविक कायाकल्प हुआ हो। कागजों में योजना भले सफल दिखाई जाती हो, लेकिन धरातल पर इसकी स्थिति शून्य है।

⚠️ करोड़ों के गोलमाल की आशंका

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जल संवर्धन के नाम पर करोड़ों रुपये के दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि योजनाएं केवल दस्तावेजों तक सीमित हैं।

🚱 पेयजल संकट पर सरकार घिरी

ज्ञान सिंह ने जिले में गहराते जल संकट को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों को घेरते हुए कहा कि हजारों हैंडपंप खराब पड़े हैं, कुएं सूख चुके हैं और तालाबों में पानी नहीं है। पीएचई विभाग भी संसाधनों की कमी का हवाला देकर मरम्मत करने में असमर्थ है।

👉 जनप्रतिनिधियों से अपील

उन्होंने सांसद और विधायकों से अपील की कि वे अपनी निधि का उपयोग कर पीएचई विभाग को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं और प्रभावित गांवों में नए हैंडपंप स्थापित करवाएं।

📢 ज्ञान सिंह ने अंत में कहा कि “फोटो सेशन की राजनीति से जनता का भला नहीं होगा, इसके लिए ईमानदार और जमीनी प्रयास जरूरी हैं।”

📡 बने रहिए PRIDE INDIA NEWS के साथ, हर खबर सबसे पहले!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment