आर्थिक गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, बैंक शाखा प्रबंधक निलंबित

🔴 PRIDE INDIA NEWS | BREAKING NEWS
📍 सीधी | 18 मार्च 2026
जिले में आर्थिक अनियमितता के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सीधी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया है, जबकि एक समिति प्रबंधक की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
👨💼 सीईओ पी.एस. धनवाल ने दी जानकारी
➡️ मझौली शाखा के प्रभारी प्रबंधक रामसजीवन सेन निलंबित
➡️ संविदा समिति प्रबंधक छत्रधारी जायसवाल की सेवा समाप्त
🚨 क्या है मामला?
➡️ आर्थिक अनियमितता और अमानत में खयानत के आरोप
➡️ मामला थाना सरई, सिंगरौली में दर्ज
➡️ जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए
⚖️ न्यायालय में पहुंचा मामला
➡️ 9 जनवरी 2021 को जिला एवं सत्र न्यायालय में चालान पेश
➡️ कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश पर कार्रवाई
📌 निलंबन के दौरान
➡️ मुख्यालय शाखा बरगवां निर्धारित
➡️ नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा
👉 बैंक प्रशासन ने साफ कहा है कि वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा, और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
🎙️ Pride India News
👉 “हर खबर, सबसे पहले”