सीधी पुलिस का ‘जनसंवाद’ अभियान: गांव-गांव पहुंचकर बढ़ाया भरोसा, सुरक्षा सहयोग पर जोर

0 407

सीधी, 18 मार्च 2026

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देशानुसार सीधी जिले में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ‘जन चौपाल’ का सफल आयोजन किया गया।

कुसमी थाना क्षेत्र में जन चौपाल

थाना कुसमी अंतर्गत ग्राम टमसार में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सरपंच मकरंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने और किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

कमर्जी थाना क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब

वहीं थाना कमर्जी के ग्राम बारिगवा में उप निरीक्षक इंद्राज सिंह के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच राम भिलास पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान कानून व्यवस्था, सामुदायिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों को अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

जनहित कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प

सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी ‘जनसंवाद’ कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाएगा, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हो सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment