पिपरांव प्रीमियम लीग सीजन-2 का शानदार आगाज: रामनगर ने चुरहट को 46 रनों से हराया

0 9,418

 पिपरांव सीधी (01 मार्च, 2026): विंध्य की धरा पर कुंवर दिव्यांक सिंह परिहार द्वारा आयोजित भव्य ‘क्रिकेट पिपरांव प्रीमियम लीग सीजन-2’ का उद्घाटन आज धौरहरा ग्राउंड में हुआ मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी माननीय शेषमणि मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट की शुरुआत की

मैच विवरण

टूर्नामेंट के रोमांचक उद्घाटन मैच में रामनगर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चुरहट की टीम निर्धारित ओवरों में 98/7 रन ही बना सकी इस प्रकार रामनगर टीम ने 46 रनों से शानदार जीत दर्ज की। शानदार बल्लेबाजी के लिए आशीष शर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
प्रमुख अतिथि और आयोजन:
इस सफल आयोजन में राघों सिंह कैलाश सिंह परिहार पंकज सिंह परिहार पवन सिंह परिहार अंकुश सिंह परिहार (बघवार) सुमित सिंह चंदेल राम बहोर सिंह परिहार अशोक सिंह पप्ये अरूण शेखर त्रिपाठी जनपद सदस्य सरपंच पति बृजेश कुशवाहा ब्लॉक कांग्रेस सचिव रजनीश सिंह परिहार और पूर्व सरपंच संतोष तिवारी सहित क्षेत्रीय जनमानस का विशेष योगदान रहा मैच में अंपायर की भूमिका अनुराग तिवारी व विजय सिंह ने निभाई जबकि कॉमेंटेटर धर्मेंद्र सिंह बघेल एवं पत्रकार तेज बहादुर सिंह परिहार रहे टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण स्मार्ट डिजिटल स्टूडियो रीवायू ट्यूब पेज पर किया जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment