अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, डंपर जब्त

0 325

सीधी, 24 फरवरी 2026।

जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर सीधी श्री स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी श्री कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रभारी खनि निरीक्षक श्री शिशिर यादव के नेतृत्व में खनिज दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डंपर जब्त किया है।

जांच के दौरान ग्राम अमरवाह, तहसील गोपदबनास में डंपर क्रमांक MP53GA4181 रेत परिवहन करते पाया गया। ई-खनिज पोर्टल पर संबंधित वाहन का ईटीपी (Electronic Transit Pass) जारी नहीं पाया गया, जिस पर वाहन को तत्काल जब्त कर थाना जमोड़ी भेजा गया।

कार्रवाई के दौरान बीच रास्ते में वाहन स्वामी द्वारा जीपीएस लॉक कर वाहन को रोक दिया गया तथा चालक मौके से फरार हो गया। बाद में विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर डंपर को मय रेत थाना जमोड़ी में सुरक्षित खड़ा कराया गया।

वाहन स्वामी के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में नगर सैनिकों एवं विभागीय अमले का विशेष सहयोग रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment