सीओ सिटी ने एसएचओ साथ पैदल गश्त कर कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर पुलिस ने होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।,
क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत ने थाना कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की और सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया।
उन्होंने निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखें,नियमित गश्त बढ़ाएं,असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें,अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें
आमजन से अपील:
– पुलिस का सहयोग करें
– त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं
– संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना पुलिस को दें