सीधी में विकास योजनाओं की बड़ी समीक्षा: सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0 333

सीधी। सीधी–सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सीधी स्थित सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए गए।

बैठक में गजरी प्रोजेक्ट की आवश्यक आपूर्ति, मार्केटिंग एवं पैकिंग व्यवस्था सहित नए प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही कटहल उद्योग की स्थापना को लेकर भवन निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

सांसद ने महुआ बिनाई हेतु जाली की उपलब्धता एवं भंडारण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर भी अधिकारियों से रिपोर्ट ली।

जिले में उद्योग विकास को लेकर सर्वे की गई भूमि, आगामी औद्योगिक योजनाएं, स्वरोजगार के लिए वितरित ऋण, मुद्रा लोन एवं अन्य MSME योजनाओं की प्रगति पर भी गहन मंथन किया गया।

बैठक में RDSS योजना के तहत दोबारा किए गए सर्वे, सांसद कार्यालय से भेजे गए पत्रों पर हुई कार्यवाही, बिजली बिल सुधार एवं सोलर ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment