मानवता की मिसाल बनी रामपुर नैकिन पुलिस: राह भटके मासूम को सुरक्षित मिलाया परिवार से

0 446

सीधी | 17 फरवरी 2026 | प्राइड इंडिया न्यूज़

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कोल के मार्गदर्शन में थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक राह भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाया।

दिनांक 16 फरवरी 2026 को शाम करीब 5:30 बजे ग्राम हत्था क्षेत्र में डायल 112 में तैनात आरक्षक महेन्द्र तिवारी को एक नाबालिग बालक लावारिस हालत में मिला। सुरक्षा की दृष्टि से बालक को तत्काल एफआरबी 112 के माध्यम से थाना रामपुर नैकिन लाया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालक से आत्मीयतापूर्वक बातचीत कर जानकारी जुटाई। बालक द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न गांवों में संपर्क कर उसके मूल निवास ग्राम सेमरिया का पता लगाया।

इसके बाद पुलिस टीम ग्राम सेमरिया पहुँचकर बालक को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया। अपने खोए हुए बेटे को वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और सीधी पुलिस की इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा की।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक सुधांशु तिवारी, प्रधान आरक्षक राजकुमार मिश्रा, आरक्षक महेन्द्र तिवारी, आरक्षक विवेक द्विवेदी एवं महिला आरक्षक अंजली सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment