बुजुर्गों के सकारात्मक विचार ही घर-परिवार के लिए सुरक्षा कवच: ब्रह्माकुमारी

0 6,839

संवाददाता – रमानायक तिवारी

सीधी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सीधी स्टेडियम के पास स्थित सेवाकेंद्र में देशव्यापी अभियान संगम प्रोजेक्ट के अंतर्गत गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन विषय पर दो दिवसीय सम्मान समारोह एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैलाश स्वर्ण वृद्धाश्रम ताला-मझौली में किया गया, जबकि समापन सेवाकेंद्र परिसर में हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को तिलक, बैज एवं ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया। सेवाकेंद्रों की संचालिका ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने बुजुर्गों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वृद्धावस्था संतुष्टि और दातापन की आयु होती है। इस अवस्था में साक्षी भाव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सकारात्मक सोच और वाणी घर-परिवार के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है तथा उनका मुख्य कार्य परिवार में उमंग और उत्साह बनाए रखना है।
कार्यक्रम के दौरान सभी वरिष्ठजनों ने आंतरिक शांति एवं आंतरिक शक्ति का अनुभव किया और आयोजन की सराहना की। मंच संचालन बीके अर्चना बहन ने किया। बीके रानी बहन द्वारा ध्यान सत्र कराया गया, बीके शैली बहन ने गतिविधि कराई तथा बीके लक्ष्मी बहन द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर अशोक कुमार बैस, श्यामलता पेंड्राम, रामसिया बैस, घनश्याम दीक्षित, ताला वृद्धाश्रम के संचालक शिवानंद तिवारी, इंद्रभान सिंह, इंजीनियर बबन सिंह, रमापति तिवारी, जवाहरलाल गुप्ता, हरिहर तिवारी, शांति तिवारी, विद्या द्विवेदी, लीलावती गुप्ता, सुशीला मिश्रा, भास्कर साहू सहित नगर के अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment