स्वास्थ्य की ओर कदम: पांढुर्णा में हर गुरुवार सज रहा जैविक हाट बाजार

0 673

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना

 

पांढुरना। आम जनता को जहर मुक्त और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में एक नई पहल की गई है। मुख्यमंत्री की मंशा और कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में अब हर गुरुवार को नगर निगम के शुक्रवार बाजार परिसर में ‘जैविक एवं प्राकृतिक साप्ताहिक हाट बाजार’ का आयोजन किया जा रहा है।

ताजी और रसायनमुक्त सब्जियों की धूम

गुरुवार, 15 जनवरी को आयोजित बाजार में जिले के जैविक खेती करने वाले किसानों ने अपने उत्पाद विक्रय के लिए रखे। दोपहर 3 बजे तक ही अधिकांश स्टॉक खत्म हो गया, जो इस बाजार के प्रति नागरिकों के भारी उत्साह को दर्शाता है। बाजार में मुख्य रूप से आलू, टमाटर, मटर, मेथी, पालक, हरा धनिया, ज्वार-मक्का आटा, हल्दी और घर के बने अचार-पापड़ जैसे शुद्ध उत्पाद उपलब्ध रहे।

कलेक्टर की अपील: स्वस्थ रहें, जैविक अपनाएं

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए रसायनमुक्त अनाज और सब्जियों का उपयोग करें। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि हर गुरुवार सुबह 10 बजे से लगने वाले इस हाट बाजार में पहुंचकर स्थानीय किसानों को प्रोत्साहित करें और शुद्ध आहार प्राप्त करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment