सिंगरौली पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र के समस्त थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया गया फ्लैग मार्च

0 153

आज दिनांक 15/01/2026 को पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, जिला सिंगरौली के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर  पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

उक्त फ्लैग मार्च थाना बैढ़न, थाना विंध्यनगर, थाना नवानगर एवं चौकी जयंत के अंतर्गत निकाला गया। इसके साथ ही सिंगरौली जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ मुख्य चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

 

सिंगरौली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की पोस्ट, शेयर अथवा टिप्पणी न करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध, भड़काऊ या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सिंगरौली (मोबाइल नं. 7049134457) अथवा नजदीकी पुलिस थाना को दें।

 

सिंगरौली पुलिस शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment