मानव उत्थान सेवा समिति  के तत्वावधान में नवीन आश्रम का हुआ भूमिपूजन 

0 208

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग

 

गाड़ासरई/बजाग-परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी की असीम कृपा से नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति, जिला डिण्डौरी के तत्वावधान में आश्रम निहित नवीन भूमि ग्राम हर्रा (बुधगांव) में एक दिवसीय सत्संग समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में हरिद्वार से पधारीं महाराज जी की परम शिष्या महात्मा समता बाई जी, महात्मा नियति बाई जी, महात्मा ज्ञानवती बाई जी एवं महात्मा चंदा बाई जी ने गीता, बाइबल, पुराण एवं अन्य धर्मग्रंथों के आधार पर प्रेरणादायी सत्संग प्रवचन दिए। प्रवचनों में उन्होंने मानव जीवन में आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आध्यात्मिकता के बिना जीवन की सार्थकता अधूरी रहती है।

सत्संग समारोह में जिले सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पधारे सैकड़ों की संख्या में भगवत भक्तों ने सहभागिता की एवं सत्संग प्रवचनों का आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment