तीन शेर चौक पर गूँजा राष्ट्रगान, रिंग रोड निर्माण की उठी माँग

0 326

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलस्कर जिला ब्युरो चिफ

 

पांढुरना। शहर के ऐतिहासिक तीन शेर चौक स्थित राष्ट्रीय चिन्ह स्मारक के समीप नववर्ष की प्रथम बेला में ‘हम फाउंडेशन भारत’ द्वारा “दो मिनट राष्ट्र के नाम” अभियान का 84वां चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पिछले आठ वर्षों से अनवरत चल रहे इस देशभक्ति अनुष्ठान में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगान और राष्ट्रसंत टुकड़ोजी महाराज की राष्ट्र वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने एक-दूसरे को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आयोजन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने पांढुरना के सर्वांगीण विकास पर गहन मंथन किया।

रिंग रोड की आवश्यकता पर जोर

चर्चा के दौरान प्रबुद्धजनों ने शहर के भविष्य और विस्तार को देखते हुए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। नागरिकों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-47 से मोरडोंगरी, पारडी, गुर्जरखेड़ी, राजोरा कला, अंबाडाखुर्द और गंगा पाइप औद्योगिक क्षेत्र के समीप से होते हुए अमरावती अंतरराज्यीय मार्ग को जोड़ने के लिए एक रिंग रोड का निर्माण अनिवार्य है। वक्ताओं ने तर्क दिया कि इस रिंग रोड के बनने से शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा और पांढुरना के चौमुखी विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment