नमस्कार! सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏

0 223

संपादक- आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा के साथ

 

🕉सोमवार, 01 दिसम्बर 2025🕉

🎯👉सीधी कलेक्टर पर हाई कोर्ट की बड़ी नाराजगी। जवाब न देने पर ₹10000/- का लगाया व्यक्तिगत जुर्माना।

🎯👉सीधी और सिंगरौली जिलों से गायब हुए घोड़े और गधे, अब नहीं सुनाई देती घोड़ों की टॉप। कैसे और क्या कुछ जान पाएगी इनके बारे में आने वाली पीढ़ी।

🎯👉सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक अंतर्गत निकली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा। बघोर से केराई धाम तक, उमड़ा आस्था और एकता का सागर।

🎯👉सीधी जिले की चुरहट विधानसभा रीवा संभाग में प्रथम स्थान पर। गणना पत्रक का हुआ सत प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण।

🎯👉सीधी में गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का होगा भव्य आयोजन।

🎯👉सीधी में चलती कर में लगी भीषण आग, 12 घंटे बाद भी सुलगती रही अर्टिगा। सभी यात्री सुरक्षित।

🎯👉सीधी पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान तेज रफ्तार पर, स्कूली एवं गांव में बच्चों की सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान।

🎯👉अनूपपुर जिले की केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में हिंदी राजभाषा की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

🎯👉केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में मनाया गया दादा- दादी, एवं नाना- नानी दिवस।

🎯👉जबलपुर डिंडोरी हाईवे पर बड़ा हादसा,यात्रियों से भरी बस पलटी 15 से 20 लोग घायल।

🎯👉बहुत बड़ा सरेंडर-दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने डाले हथियार, 27 पर कुल 65 लाख का था इनाम।

🎯👉सोनिया और राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR,2000 करोड़ का है मामला।

🎯👉शीतकालीन सत्र आज से, 13 बिल, 15 बैठकें, SIR पर विपक्ष के हंगामे की पूरी तैयारी।

🎯👉 चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की डेडलाइन, अब 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म, 16 तारीख को जारी होगा ड्राफ्ट।

🎯👉यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के सबसे ताकतवर सहयोगी का इस्तीफा… घर में पड़ी रेड, भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे।

🎯👉यमन में अमेरिका के ड्रोन हमले में अल-कायदा के दो आतंकवादी मारे गए।

🎯👉दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, स्पेशल सेल ने दबोचे तीन ISI-लिंक्ड आतंकी।

🎯👉भारत के युवाओं की लगन ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी शक्ति है, ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी।

🎯👉’मां की सेवा’ या पार्टी से नाराजगी? कांग्रेस की बैठक से दूसरी बार नदारद रहे शशि थरूर।

🎯👉पुडुचेरी-तमिलनाडु के दरवाजे तक आया दितवाह, तटों से बस 80 किमी दूर, IMD ने दिया अपडेट।

🎯👉देश का पहला मल्टीलेयर ग्लास सिरेमिक पैनल होगा,भारतीय वैज्ञानिक बुलेट प्रूफ पैनल बना रहे, एके 47 की गोली भी नहीं भेद पाएगी।

🎯👉कैप्टन बोले- राहुल गांधी ने मंत्री हटाने का दबाव डाला,बर्खास्त न करने पर ट्वीट की चेतावनी दी,BJP-अकाली गठजोड़ नहीं तो 2027 भूल जाओ।

🎯👉शीतकालीन सत्र, सिगरेट, गुटखा व पान मसाला पर टैक्स के लिए दो नए विधेयक, GST 28 से बढ़ाकर 40 फीसदी होगा।

🎯👉वंदे मातरम के सहारे बंगाल की राजनीति, BJP-TMC ने बनाई अपनी-अपनी रणनीति, आज संसद सत्र में भी होंगे आमने-सामने।

🎯👉 फ्लोरिडा में यूएस-यूक्रेन की मीटिंग, ट्रंप टीम जल्द मॉस्को जाकर पुतिन से करेगी वार्ता।

🎯👉 बिहार में एक दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू, टैबलेट की मदद से सवाल-जवाब, लगाए गए सेंसर वाले माइक।

 

खेल समाचार

🎯👉🏏 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बने 681 रन, विराट के शतक के बाद कुलदीप का चला जादू; 17 रनों से जीता भारत।

 

🌹आप का दिन शुभ और मंगलमय हो🌹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment