जनपद पंचायत शहपुरा की सामान्य सभा बैठक का 13 सदस्यों ने किया बहिष्कार

0 349

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो की कार्यप्रणाली से नाराज़ चल रहे हैं सदस्य

 

शहपुरा (डिण्डौरी)।

जनपद पंचायत शहपुरा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई थी, लेकिन बैठक शुरू होने से पहले ही 13 जनपद सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बताया गया कि ये सदस्य जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो की कार्यप्रणाली से नाराज़ चल रहे हैं।

 

सदस्यों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है। इसी विरोध स्वरूप सभी 13 सदस्यों ने सामूहिक रूप से बैठक में शामिल न होने का निर्णय लिया।

 

बैठक में अध्यक्ष प्रियंका आर्मो सहित मात्र 4 सदस्य ही उपस्थित रहे, जबकि 13 सदस्यों का समूह अनुपस्थित रहा। इससे यह स्पष्ट होता है कि नाराज़ सदस्य पूरी तरह एकजुट हैं और उन्होंने सामूहिक रूप से विरोध का रुख अपनाया है।

 

स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस घटना की चर्चा तेज़ है, क्योंकि जनपद स्तर पर इतने बड़े समूह ने एक साथ बहिष्कार कर अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment