पांढुरना में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्य सरकार के निर्णय का विरोध

0 262

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो जिला पांढुरना

 

पांढुरना – पांढुरना जिले में किसान कांग्रेस ने राज्य सरकार के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया। सरकार ने हाल ही में यह निर्णय लिया है कि वह अब किसानों की फसलें स्वयं नहीं खरीदेगी, बल्कि यह जिम्मेदारी केन्द्र सरकार और FCI के हवाले की जाएगी।

 

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरनाम सिंह सेंगर ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के लाखों किसानों के साथ एक बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था कि वह किसानों की फसल समर्थन मूल्य (MSP) पर ही नहीं बल्कि उससे अधिक मूल्य पर खरीदेगी, लेकिन अब सरकार ने उनसे मुख मोड़ लिया है।

 

किसान कांग्रेस ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह अपने निर्णय को तुरंत वापस ले और किसानों की फसल राज्य स्तर पर खरीदे। इसके अलावा, पार्टी ने मांग की है कि MSP से नीचे किसी भी कीमत पर किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए मजबूर न किया जाए, किसानों की आय, मंडारण और परिवहन सुविधाओं के लिए विशेष राहत पैकेज जारी किया जाए और किसानों का कर्जा माफ किया जाए।

 

इस अवसर पर पांढुरना कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि वह किसानों के साथ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वे किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाएंगे और उनके हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे।

 

किसान कांग्रेस के प्रदर्शन में पांढुरना जिला कांग्रेस प्रभारी आदरणीय श्री गंगाप्रसाद तिवारी जी, विधायक श्री नीलेश उईके जी, पांढुरना प्रभारी विजय चौधरी जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। किसान कांग्रेस ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। पार्टी ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि वे किसानों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment