ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का पांढुरना दौरा, श्रेत्र के किसानों से भेदभाव पांच रूपये मे नही मिला कृषि बिजली कनेक्शन

संवाददाता- निलेश कलसकर
पांढुरना – मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्णा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 15 अक्टूबर, 2025 को नवगठित पांढुर्णा जिले के एक दिवसीय सघन दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए नवीन एसडीएम कार्यालय का लोकार्पण करेंगे और जनसंवाद के माध्यम से स्वदेशी अभियान को प्रोत्साहित करेंगे।
*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
– *नवीन एसडीएम कार्यालय का लोकार्पण: दोपहर 12 बजे पांढुर्णा में नवीन एसडीएम कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा।
– *प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक: दोपहर 01 बजे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे।
– *स्वदेशी अभियान का पैदल भ्रमण: दोपहर 2 बजे गुजरी चौक से शारदा मार्केट तक पैदल चलकर दुकानदारों और उपभोक्ताओं से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर संवाद करेंगे।
– *सौंसर के लिए प्रस्थान: दोपहर 3 बजे शारदा मार्केट से सौंसर के लिए प्रस्थान करेंगे।
*किसानों की मांग
पांढुरना के किसानों की मांग है कि उन्हें 5 रुपये में कृषि बिजली कनेक्शन योजना का लाभ दिया जाए, जिसे मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने छिंदवाड़ा पांढुरना के किसानों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार करते हुए वंचित रखा है। अब देखना यह है कि ऊर्जा मंत्री पांढुरना के किसानों को 5 रुपये में कृषि बिजली कनेक्शन की सौगात दे पाते हैं या नहीं ।