स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा जिले में संचालित दवाई दुकानों का किया गया निरीक्षण

0 296

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो चीफ–मंडला)

 

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में संचालित विभिन्न दवाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। शनिवार को संयुक्त टीम ने बिंझिया, कटरा और ग्राम नांदिया में संचालित दवाई दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता, वैध लाइसेंस, बिलिंग रजिस्टर, स्टॉक पंजी की जांच की गई।

राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कारीकोन तिराहा, महाराजपुर में संचालित एक अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई करते हुए उसे सीलबंद किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने क्लिनिक से संबंधित दस्तावेजों की जांच की, जिसमें आवश्यक अनुमति एवं पंजीयन न पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से क्लिनिक को बंद करा दिया गया l

इसी क्रम में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने निवास तहसील में संचालित विश्वास मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को सीलबंद किया।

निरीक्षण के दौरान टीम को दुकान में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलीं, साथ ही मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित किए जाने की जानकारी भी सामने आई। आवश्यक दस्तावेज और पंजीयन प्रस्तुत न करने पर टीम ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment