एनसीएल खड़िया परियोजना में ओबी मजदूरों को दिया जा रहा कम वेतन

0 295

एनसीएल खड़िया परियोजना में ओबी हटाने का कार्य कर रही कलिंगा कॉमरसियल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा मजदूरों के वेतन में भारी कटौती की गई है। सेमी स्किल्ड मजदूरों का दैनिक वेतन 1317 रुपये से घटाकर 805 रुपये कर दिया गया है। कंपनी द्वारा हेल्परों को महीने में केवल 22 दिन का ही ड्यूटी दिया जा रहा है। वॉल्वो चालकों के वेतन में भी कटौती की गई है। स्किल्ड मजदूरों का त्योहार के दौरान किए गए काम का विशेष भत्ता भी काट लिया गया है। मजदूरों ने इस मामले को शासन और एनसीएल प्रबंधन काध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने अपना पूरा वेतन दिए जाने की मांग की है। मजदूरों का कहना है कि कंपनी द्वारा श्रमिकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है और उनके हितों की रक्षा करे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment