शासकीय महाविद्यालय मड़वास में स्वच्छता रैली के साथ श्सेवा पखवाड़ाश् अभियान की शुरुआत

0 149

 

सीधी 17 सितम्बर 2025

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. आई.पी. प्रजापति के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय मड़वास में श्सेवा पखवाड़ा अभियानश् की शुरुआत स्वच्छता रैली के माध्यम से की गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री के.के. मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया और समाज में स्वच्छता को आदत के रूप में अपनाने पर जोर दिया। अभियान के संयोजक डॉ. दीपक अग्निहोत्री ने छात्रों से स्वयं स्वच्छ रहने और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। स्वच्छता रैली का नेतृत्व कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आकांक्षा मिश्रा ने किया। रैली ग्राम मड़वास के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

 

इस अवसर पर डॉ. आकांक्षा मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता न केवल शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी है बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आवश्यक है।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से प्रो. बाबा हरिनन्द, डॉ. निशा सिंह, प्रो. प्रवीण कुमार, डॉ. संध्या वर्मा, डॉ. राजेश पटेल, डॉ. अमिता खरे, श्री संदीप कोल, श्री अनिल केवट सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment