महिलाओं को जागरूक करने ‘हब फार वूमेन एम्पावरमेंट’ अभियान का आयोजन

0 220

 

सिंगरौली, शुक्रवार 12 सितम्बर 2025।


कलेक्टर  चंद्र शेखर शुक्ल तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी  जितेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम, संवैधानिक अधिकारों सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।

स्व सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से स्वनिर्मित उत्पादों के जरिए पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा भी प्रदान की गई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी  शैलेन्द्र साकेत, प्रभारी समन्वयक श्रीमती मीनाक्षी त्रिपाठी, अंशिका खरे (वेब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), महिला स्व सहायता समूह की सदस्याएं, हार्टफुलनेस फाउंडेशन से श्रीमती रेवती, बालिका गृह से मंजू सिंह सहित क्षेत्र की अनेक महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।

हार्टफुलनेस फाउंडेशन की प्रतिनिधि श्रीमती रेवती ने महिलाओं को योग के माध्यम से जीवन को बेहतर और संतुलित बनाने की विधियों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment