बलियारी छात्रावास दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांगः सिंगरौली में एससी-एसटी छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को दिया मांगपत्र

0 145

सिंगरौली में एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग के छात्रों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। अनुसूचित जाति जनजाति संगठन के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर कोल ने बताया कि छात्रों को 2024-25 बजट के कारण अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है।

 

बलियारी छात्रावास दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग

छात्रों ने बताया कि प्रमुख मांगों में बलियारी छात्रावास को भारत गैस गोदाम के बगल से दूसरी जगह स्थानांतरित करना शामिल है। छात्रावास जर्जर स्थिति में है। गैस गोदाम से निकलने वाली गैस से छात्रों की सुरक्षा को खतरा है।

 

अन्य मांगों में पिछड़ा वर्ग छात्रावासों की सीट संख्या 50 से बढ़ाकर 100 करना और महाविद्यालय की तरह मैस की व्यवस्था करना शामिल है।

 

शैक्षिक प्रशासनिक टीम के गठन की भी मांग

 

छात्रों ने छात्रावासों के निरीक्षण के लिए शैक्षिक प्रशासनिक टीम के गठन की मांग भी की है। छात्रों ने लैपटॉप वितरण योजना में एससी-एसटी मेधावी छात्रों की योग्यता को 75% से घटाकर 60% करने की मांग की है। साथ ही, जूनियर-सीनियर बालक छात्रावासों में स्पोकन इंग्लिश की कोचिंग शुरू करने की मांग भी रखी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment