आचार्या पब्लिक हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
आचार्या पब्लिक हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
आचार्या पब्लिक हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर विद्यालय के छात्रों ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ विद्यालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय के डायरेक्टर पवन गुप्ता प्राचार्य अद्वैत मिश्रा प्रधानाध्यापिका प्रज्ञा गुप्ता परीक्षा प्रभारी मानेन्द्र कुमार शुक्ला एवं विद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने नाटक , नृत्य, चुटकुले आदि के माध्यम से जीवन में गुरु की महिमा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन के द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाया एवं देश एवं समाज के लिए अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शिक्षा दी।