48 साल पहले डाॅ मुन्नालाल देवदास जिस विद्यालय के छात्र थे स्वतंत्रता दिवस पर उसी के मुख्य अतिथि बने

शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय नगर पंचायत कोपरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि थे राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, साहित्यकार व गीतकार डाॅ मुन्नालाल देवदास, जो 48 साल पहले इसी विद्यालय के छात्र थे।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वाधीनता दिवस पर गीत कविता भाषण आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी । सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। कक्षा 9 वी से 12 वी तक के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभावान विद्यार्थियों प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों की प्रस्तुति के बाद डाॅ देवदास ने अपने संबोधन में कहा कि जो विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षा को सम्मान देना सीख जाता है, तो शिक्षा भी उस विद्यार्थी को अपने परिवार, समाज और राष्ट्र में सम्मान पाने के काबिल बना देता है। इसलिए हम सबको हमेशा शिक्षा और शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। यही विनम्रता विद्यार्थी को जीवन में महान बना देता है।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपने 65 वर्षों की जीवन यात्रा में जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली है वह सब गुरुजनों के आशीर्वाद और शिक्षा के बदौलत ही मिली है।
इसलिए आज के पर्व को यादगार बनाने के लिए मैं यह घोषणा करता हूँ कि इस विद्यालय के जो भी विद्यार्थी 12 वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट में टापटेन में स्थान बनाएंगे उन्हें हम अपनी ओर से श्री कोपेश्वर महादेव शिक्षा सम्मान और 15 हजार रुपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित करेंगे। क्योंकि श्री कोपेश्वर महादेव हमारे कोपरा नगर के आराध्य देव हैं। इसी तरह डाॅ देवदास ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए अनेक रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियाँ साझा किए ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाला विकास समिति के युवा अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने कहा कि डाॅ देवदास ने हमारे विद्यालय परिवार का आमंत्रण स्वीकार किया, 12 वी बोर्ड के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को श्री कोपेश्वर महादेव शिक्षा सम्मान स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और तिरंगा देकर सम्मानित किए, साथ ही आपके सुझाव के अनुरुप 26 जनवरी में कोपरा नगर के सभी विद्यालयों के बच्चों को एक मंच पर कार्यक्रम देने के लिए आमंत्रित करेंगे। जिससे छोटे बच्चों को भी बड़े मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।
इस समारोह में पूर्व अध्यक्ष कमलेश साहू और सेवानिवृत्त प्रधान पाठक कुलंजन साहू ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर पढाई करने और विद्यालय के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया ।
इस समारोह में विशेष रूप से उपस्थित हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारणी सेन, पार्षद शशिकला साहू, दामनी साहू, विक्रम साहू, जेठूराम ध्रुव, प्रणय साहू, घनाराम यादव, कौशल साहू आदि, शाला विकास समिति के श्रीमती सरोज दौवा चक्रधारी, अशोक राजपूत, कृषि समिति अध्यक्ष दिलीप वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बसंत पटेल, पत्रकार खिलेश्वर गोस्वामी, भोगेन्द्र सिन्हा, ताराचंद सेन, ठाकुर पटेल एवं नगर के प्रबुद्घ गण। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। आभार प्रदर्शन संस्था प्रमुख प्राचार्य निरंजन तिवारी द्वारा किया गया और मंच संचालन व्याख्याता भार्गव सर और एल के साहू सर ने किया।