रक्षाबंधन पर दहजुड़ में पारंपरिक ‘कजलियां’ पर्व का भव्य आयोजन

0 276

 

 

दीपचंद्र साकेत

 

सिंगरौली/सरई -जिले के सरई क्षेत्र के दहजुड़ गांव में रक्षाबंधन के दिन पारंपरिक कजलियां पर्व का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर पहाड़ के किनारे विशाल मेले का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के तमाम गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

 

बारिश की रिमझिम फुहारों के बावजूद मेले की रौनक कम नहीं हुई। लोग उत्साहपूर्वक विभिन्न झूलों, दुकानों और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते नजर आए। ग्रामीणों और आगंतुकों के चेहरों पर उत्सव की चमक साफ झलक रही थी।

 

कजलियां पर्व आदिवासी परंपरा का एक अहम हिस्सा है, जिसे हर साल रक्षाबंधन के अवसर पर धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी आयोजन समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment