राहुल गांधी की चेतावनी: “ये लड़ाई अब संविधान और एक व्यक्ति एक वोट के लिए”

0 388

वोट चोरी और एसआईआर के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

हिरासत से बाहर आने के बाद राहुल गांधी ने कहा, “भारत के लोकतंत्र की हालत देखिए, 300 सांसद चुनाव आयोग से मिलकर दस्तावेज देना चाहते थे, लेकिन हमें रोका गया। ये लड़ाई अब राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान और एक व्यक्ति एक वोट के लिए है। कर्नाटक में हमने दिखा दिया कि मल्टीपल वोटिंग हुई है। पूरा विपक्ष इसके खिलाफ लड़ रहा है, चुनाव आयोग अब ज्यादा दिन छिप नहीं पाएगा।”

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, “यह उनका डेटा है, मेरा नहीं। इसे वेबसाइट पर डालें, सच सामने आ जाएगा। यह मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश है। यह सिर्फ बेंगलुरु ही नहीं, बल्कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ है।”

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ चुके हैं और वह बीजेपी के सहायक की तरह काम कर रहा है। वहीं प्रमोद तिवारी ने कहा, “वोट चोरी रुके बिना संघर्ष जारी रहेगा, हम गांधीजी के रास्ते पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।”

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि चुनाव आयोग ने सांसदों के साथ बैठक का समय देने से इनकार कर दिया है। किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने उन्हें EC दफ्तर नहीं जाने दिया और हिरासत में ले लिया, लेकिन अब वे संसद लौट रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment