बरमबाबा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय एकता और गर्व का दिया संदेश,

सीधी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज सीधी विधानसभा के अंतर्गत बरमबाबा मंडल में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में, भाजपा संगठन के निर्देशानुसार भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गर्व का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेकर निकाली गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री इंद्रशरण सिंह जी, वरिष्ठ नेता श्री देवेंद्र त्रिपाठी जी, श्री विश्वबंधु धर द्विवेदी जी, श्री पुनीत नारायण शुक्ला जी, श्री रघुराज सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री सुवेदास यादव जी, श्री प्रदीप शुक्ला जी, श्री विनोद साकेत जी, श्री पुष्पराज सिंह जी, श्री भानू पांडेय जी, श्री विजय साहू जी, श्री राममनोहर सिंह जी, श्री संतलाल यादव जी, श्री पवन यादव जी, श्री मुकेश पांडेय जी, श्री विकास शुक्ला जी, श्री प्रयास उपाध्याय जी, जनपद सदस्य श्री संतोष सिंह जी, सरपंच श्री मनोज बैगा जी, श्री अमरजीत सिंह जी, श्री धर्मराज साकेत जी, श्री रामसिया यादव जी, श्री छत्रपति शुक्ला जी, श्री संजय गुप्ता जी, श्री विनोद जायसवाल जी, श्री विनोद गुप्ता जी समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।